दिल्ली के द्वारका स्थित एक पांच सितारा होटल में कथित रूप से एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। होटल में महिला के साथ तीन जून को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था।  दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित एक दूसरे से किसी डेटिंग एप के माध्यम से मिले थे। आरोपी हैदराबाद का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी खोज के लिए दबिश दे रही है। पीड़ित महिला (28) ने बताया कि वो पहले एक दुकान में काम करती थी। उसने बताया कि वह आरोपी से टिंडर पर मिली थी। इसके बाद आरोपी और उसकी मुलाकात 30 मई को एक होटल में हुई थी, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई। इसके बाद से आरोपी महिला का फोन रिसीव नहीं कर रहा है। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।