पांच दिनों की तेजी पर आज ब्रेक  लग गया | कल अमेरिकी फेडरल रिजर्व   इंट्रेस्ट रेट को लेकर बड़ा फैसला सुना सकता है | उससे पहले निवेशकों ने बाजार की तेजी का फायदा उठाया जिसके कारण बिकवाली देखी गई | आज सेंसेक्स 709 अंकों की गिरावट के साथ 55776 के स्तर पर और निफ्टी 208 अंकों की गिरावट के साथ 16663 के स्तर पर बंद हुआ | आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 1000 अंकों से ज्यादा तक की गिरावट दर्ज की गई थी | आज की गिरावट में रिलायंस और HDFC बैंक का बड़ा योगदान है | फ्यूचर ग्रुप और रिलायंस के बीच 24713 करोड़ की डील पर फिर से अंधेरा छा गया है |

आज सेंसेक्स के टॉप-30 शेयरों में सात शेयर तेजी के साथ और 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए | महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और नेस्ले इंडिया के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही | टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और टेक महिंद्रा में करीब 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई | रिलायंस में 2.28 फीसदी और HDFC में 1.66 फीसदी की गिरावट रही | आज की गिरावट के बाद BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 251.|55 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया | आज की गिरावट में निवेशकों की संपत्ति में 2.|7 लाख करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई |