बारिश की फुहारों ने दिल्ली का मौसम खुशनुमा कर दिया है। कई इलाकों में हल्की तो कई जगह मध्यम वर्षा ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बारिश का यह सिलसिला शुक्रवार से ही शुरू हो गया था।राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश की फुहारों ने दिल्ली का मौसम खुशनुमा बना दिया है। कई इलाकों में हल्की तो कई जगह मध्यम वर्षा ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बारिश का यह सिलसिला शुक्रवार से ही शुरू हो गया था।शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन उमस लगातार बनी हुई थी। लगातार हो रही बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल गई है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में दिन में उमस के बाद दोपहर बाद मौसम बदलने लगा था। अचानक काले बादल छा गए और बारिश होने लगी थी। यह बारिश रुक-रुक कर अभी भी हो रही है।