दिल्ली | इस महीने दिल्ली बारिश होने की संभावना थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ |  राजधानी के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान  इस साल में पहली बार 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा |  दिल्ली के पीतमपुरा  में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी दिल्ली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेशन पर 30.1 सेल्सियस दर्ज किया गया है |  भारत मौसम विज्ञान विभाग  ने अगर दो दिनों में तापमान में मामूली गिरावट का अनुमान लगाया है |  इसी के साथ दिन में 25 से 35 किमी प्रति घंटा की तेज हवाओं के चलने की संभावना है |  अधिकारियों ने ये भी कहा कि रविवार तक पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पास जाने की उम्मीद है |

आईएमडी ने पहले बुधवार रात और गुरुवार को दिन के दौरान दिल्ली में बहुत हल्की बारिश की संभावना का अनुमान लगाया था |  लेकिन वैज्ञानिकों ने कहा कि पश्चिम विक्षोभ काफी कमजोर हो गया है, दिल्ली में बारिश लाने के लिए बहुत कम नमी मौजूद है |  आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि पहले कुछ संभावनाए थीं, लेकिन आखिरकार एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में बारिश काफी हद तक दूर हो गई |  क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ पर्याप्त मजबूत नहीं था |  इसी के साथ उन्होंने कहा कि शहर के कुछ इलाकों में मौसम दो से तीन ड्रिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है |