दिल्ली महिला आयोग (DCW) अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक ट्विटर बच्चों की अश्लील वीडियो बेचने का माध्यम बन गया है। छोटी बच्चियों के दुष्कर्म की वीडियो की ट्विटर पर भरमार है। 20 से 30 रुपए में बच्चियों की अश्लील वीडियो बेची जा रही हैं। सोती हुई बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वीडियो और फोटो भी ट्विटर पर शेयर की जा रही है। उन्होंने कहा कि छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वीडियो हजारों लोग शेयर कर रहे हैं। खुफिया कैमरे से महिलाओं की नहाते हुए वीडियो डाली जा रही है। ये कंपनी विदेश में कानूनों का पालन करते हैं हिंदुस्तान में महिलाओं के साथ अश्लीलता और दुष्कर्म पर आंखें मूंद लेते हैं।