नई दिल्ली । दिल्ली आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने बड़ा झटका दिया है। आप की संस्थापक सदस्य और वर्तमान में ज्वाइंट स्टेट सेक्रेटरी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य राज शौकीन कांग्रेस अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गईं। दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर लवली ने पार्टी के पट्टा पहना उन्हें देश की सबसे पुरानी पार्टी में शामिल कराया। साथ ही कहा कि राज शौकीन का कांग्रेस में स्वागत है। राज का कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज के साथ पार्टी से जुड़ने वाले आपके सभी नेताओं का और कार्यकर्ताओं का आभार। इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में आप की फाउंडर मेंबर और वर्तमान में ज्वाइंट स्टेट सेक्रेटरी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य राज शौकीन ने प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली की मौजूदगी में कांग्रेस परिवार में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश में इस समय किस तरह का माहौल है, ये बात किसी से छुपी नहीं है। ऐसे माहौल में राहुल गांधी जी मोहब्बत की बात कर रहे हैं। देशभर में मोहब्बत का पैगाम फैला रहे हैं। राहुल गांधी जी के देश के प्रति प्रेम, लगाव और समर्पण से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ रही हूं। राज शौकीन के साथ आप के स्थानीय नेता विनीत उपाध्याय, संतोष सक्सेना, उषा, अराधना, जयपाल प्रधान, अख्तर, संजय शर्मा, संजय कुमार मित्तल, विशाल, अख्तर खान, गोल्डी शौकीन अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशांत मिश्रा, जितेंद्र कोचर, नीरज बसोया और अमित मलिक की मौजूदगी में कांग्रेस परिवार में शामिल होने का एलान किया। बता दें कि 29 सितंबर 2023 को दिल्ली में 20 से अधिक आप नेता और पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए थे। दिल्ली कांग्रेस ने एक बयान में कहा था कि दिल्ली कांग्रेस के पूर्व सचिवों कुलदीप भाटी और योगेन्द्र भाटी तथा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार समेत 20 से अधिक लोग आम आदमी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे पहले अरविंदर सिंह लवली ने पहले पार्टी छोड़ चुके नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी में लौटने का आह्वान किया था। पार्टी में लौटे पदाधिकारियों के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि आने वाले दिनों में और अधिक लोगों के पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है।