शेयर बाजार में इस समय करेक्शन  चल रहा है | यूक्रेन क्राइसिस  के कारण एक दिन में शेयर बाजार में 3-4 फीसदी तक गिरावट और उसी रफ्तार में रिकवरी देखी जा रही है | ऐसे में निवेशकों  को पता नहीं चल पा रहा है कि उनकी स्ट्रैटिजी क्या होनी चाहिए | बाजार में किस स्तर पर खरीदारी करनी है, किस सेक्टर और कैस स्टॉक्स में खरीदारी करनी है | ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने शेयर बाजार के निवेशकों को खास टिप्स दी है | इसका कहना है कि निवेशकों को अभी बार्बेल स्ट्रैटिजी अपनानी चाहिए | इस स्ट्रैटिजी में हाई रिस्क और नो रिस्क स्टॉक्स में निवेश की सलाह दी जाती है | मॉडरेट रिस्क और मॉडरेट रिटर्न वाले स्टॉक्स से बचने की सलाह दी जाती है |

मार्च में जारी अपने नए नोट में मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि कच्चे तेल में ऐतिहासिक तेजी के बावजूद भारतीय बाजार का प्रदर्शन ठीक रहा है | इसमें डोमेस्टिक इन्वेस्टर्स का बड़ा योगदान है | पिछले छह महीने से FPI बिकवाली कर रहे हैं, जबकि डोमेस्टिक इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स उसी रफ्तार से खरीदारी कर रहे हैं | ब्रोकरेज का कहना है कि तेल के भाव के आधार पर अभी भारतीय शेयर बाजार बियर मार्केट में है | अगर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इंट्रेस्ट रेट में बढ़ोतरी करता है तो इसका भी बाजार पर असर दिखाई देगा |