दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला। इसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स -358.44 (-0.59%) पॉइंट की गिरावट के साथ 60,253.30 पर है।  NSE का 17,985.10 निफ्टी भी -68.30 (-0.38%) अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के स्टॉक्स में टेक महिंद्रा, महिंद्रा में 1% से ज्यादा की बढ़त है। वहीं टाइटन, पावर ग्रिड,मारुति में मामूली बढ़त है। गिरावट वाले स्टॉक्स में टाटा स्टील, रिलायंस, एक्सिस बैंक, भारतीय एयरटेल, कोटक बैंक, HDFC बैंक हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 175 पॉइंट की बढ़त के साथ 60,786 पर खुला। वहीं NSE का निफ्टी भी 27 अंको की बढ़त के साथ 18,080 पर खुला। निफ्टी के 11 इंडेकस में 5 इंडेक्स में बढ़त और 6 में गिरावट है। इसमें बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में 1% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो इंडेक्स में 1.1.% की है। इसके बाद आईटी, मीडिया और मेटल के इंडेक्स भी बढ़त में हैं