रूस और यूक्रेन  के बीच छिड़ी जंग से दुनियाभर में उथल-पुथल मची हुई है | भारतीय अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है | शेयर बाजार गिर रहा है | महंगाई बेलगाम होती जा रही है | कच्‍चे माल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं | इतनी सारी बुरी खबरों के बीच भारत में कार खरीदारों के लिए एक अच्‍छी खबर भी आ रही है | इसें हम आपदा में अवसर भी कह सकते हैं | दरअसल जंग की वजह से रूस और यूक्रेन में कार की मांग और उत्पादन पर असर देखने को मिल सकता है जिससे यहां के लिये होने वाली चिप  की सप्लाई अब दूसरे देशों को मिल सकती है | जिससे कार कंपनियां अपनी ऑर्डर को पूरा करने के लिये उत्पादन की रफ्तार बढ़ा सकती है | यानि आने वाले समय में कारों की लंबी वेटिंग कम हो सकती है और अगर आप अपनी नई कार का इंतजार कर रहे हैं तो वो आपको जल्द मिल सकती है |