फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में एक व्यक्ति 23 वर्षीय महिला से 11 साल तक दुष्कर्म करता रहा। शादी के बाद जब पीड़िता ने उसके साथ संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने सारी बात महिला के पति को बता दी। अब महिला के पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है। पीड़िता की शिकायत पर एनआईटी महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।एनआईटी महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर माया ने बताया कि पीड़िता की उम्र इस समय 23 साल है। उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई है। उसने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि शादी से पहले वह पवर्तीया कॉलोनी में परिजनों के साथ रहती थी। इस दौरान पड़ोस में रह रहे एक युवक ने 12 साल की उम्र में ही उसे शादी के झांसे में ले लिया और दुष्कर्म करने लगा।