दिल्ली-NCR में उद्योगों के कारण यमुना नदीं में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है | यमुना को प्रदूषित करने के लिए गाजियाबाद  के क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 42 जींस डाई और वॉशिंग फैक्ट्रियों पर साढ़े चार करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है | ये सभी फैक्ट्रियां लोनी के रूपनगर और आर्यनगर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित हैं | इसमें कई फैक्ट्रियों पर न तो संचालन का लाइसेंस था और न ही इन्होंने प्रदूषण विभाग से एनओसी ली थी | फैक्ट्रियों से नालों में जो गंदा पानी जा रहा था, वह सीधे यमुना नदी में जाकर गिर रहा था | दरअसल, दिल्ली के आरटीआई एक्टिविस्ट वरुण गुलाटी ने अपना सर्वे करने के बाद गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में डाइंग इकाइयों द्वारा प्रदूषण फैलाने की शिकायत की थी |