PNB 4 अप्रैल 2022 से पॉजिटिव पे सिस्टम  लागू करने जा रहा है। PNB की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 4 अप्रैल से चेक भुगतान के लिए वेरिफिकेशन जरूरी होगा। बता दें कि इस नियम के बाद अगर कंफर्मेशन नहीं हुआ तो चेक वापस भी किया जा सकता है।
PNB ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में ट्वीट किया है। बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा है,  "4 अप्रैल 2022  से पॉजिटिव पे सिस्टम प्रणाली अनिवार्य होगी। यदि ग्राहक बैंक ब्रांच या डिजिटल चैनल के जरिए 10 लाख और उससे ऊपर चेक जारी करते हैं तो PPS कंफर्मेशन अनिवार्य होगा। ग्राहकों को अकाउंट नंबर, चेक नंबर, चेक अल्फा, चेक डेट, चेक अमाउंट और लाभार्थी का नाम देना पड़ेगा।" अधिक जानकारी के लिए पीएनबी के ग्राहक इस नंबर 1800-103-2222 या 1800-180-2222 पर कॉल कर सकते हैं। या फिर बैंक की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।