नई दिल्ली दिल्ली एनसीआर में गर्मी लगातार बढ़ने लगी है। अगर यहीं हाल रहा तो अप्रैल के पहले सप्ताह में राजधानी दिल्ली के लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मौजूदा समय में लू जैसे हालात नहीं हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा होने पर लू जैसी समस्या पैदा हो जाती है। हालांकि शनिवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। रविवार को भी मौसम काफी गर्म रहने की उम्मीद है। 

मौसम विभाग के मुताबिक अभी राजधानी में रिकार्ड तोड़ गर्मी शुरू नहीं हुई है। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक पहुंच गया। इस वजह से अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसलिए शनिवार का दिन इस सीजन में अब तक सबसे अधिक गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को और गर्मी बढ़ने की संभावना है इसलिए अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।