दिल्ली मेट्रो ने दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के हजारों यात्रियों को सुबह घंटों तक परेशान किया। दिल्ली को गाजियाबाद और नोएडा से जोड़ने वाली ब्लू लाइन पर आज पीक आवर के दौरान ही सेवाएं धीमी रहीं जिससे लोगों को खासी परेशानी हुई। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के अनुसार, नोएडा से द्वारका (दिल्ली) के बीच चलने वाली ब्लू लाइन पर मेट्रो की रफ्तार गुरुवार सुबह धीमी हो गई। यह जानकारी मेट्रो यात्रियों को डीएमआरसी की ओर सुबह साढ़े नौ के आसपास मुहैया कराई गई। यह समस्या दो घंटे बाद जाकर ठीक हो सकी। हालांकि जितने देर ब्लू लाइन पर समस्या रही, अन्य लाइनों पर मेट्रो सुचारु रूप से चलती रही।