भोपाल । पशु पालन विभाग के अंतर्गत दुग्ध संघों द्वारा उत्पादित पशुदाना एक संतुलित आहार है इसमें पशुओं के लिए सभी आवश्यक पोषण तत्व उचित अनुपात में मौजूद होते है। पशुओं को पशुदाना खिलाने से पशु स्वस्थ रहते है और दुग्ध क्षमता में वृद्धि होती है।
उप संचालक पशु चिकित्स डॉ. अजय रामटेके ने बताया कि पशुदाने के निर्माण में उत्तम गुणवत्ता के अनाज तेल खली ग्वारमील भूसी शीरा नमक खनिज लवण तथा विटामिनों का प्रयोग किया जाता है यह महंगा नहीं होता और पशु इसे चाव से खाते है। उन्होंने बताया कि इसमें प्रोटीन ऊर्जा खनिज और और विटामिन से भरपूर पशु आहार से जानवर स्वस्थ रहते हैं उनका विकास अच्छा होता है। गर्भ में पल रहे बच्चें के समुचित विकास के लिए भी पशुओं को इसे खिलाना लाभप्रद होता है जिससे बछड़े / बछियों को 1 से 1.5 किलो से संतुलित पशु आहार देना चाहिए। दुधारू पशुओं के स्वस्थ रखने के लिए 2किलो पशु आहार और प्रति लीटर उत्पादित दूध के लिए गाय को 400 ग्राम तथा भैंस को 500 ग्राम संतुलित पशु आहार अतिरिक्त खिलाना चाहिए। 
उप संचालक डॉ. रामटेके ने बताया कि दुधारी गाय को प्रतिदिन 4.5 किलो प्रतिदिन भैंस के लिए प्रतिदिन 5 किलो पशु आहार की आवश्यकता होत है। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के अंतिम दो माह में गाय एवं भैंस के लिए 3 किलो प्रतिदिन संतुलित आहार और एक खली की आवश्यकता होती।