भोपाल । मंदसौर और नीमच जिले में इन दिनों अफीम की फसल पूरे शबाब पर है और ऐसे में किसान भी खेतों पर अफीम के डोडे की निगरानी करने से लेकर चीरा लगाकर अफीम निकालने में लगा है। लेकिन इन सबके बीच नशे के आदि तोते भी अफीम के इन डोडो को बड़ी मात्रा में नुकसान पहुंचा रहे है। तोते अफीम के पौधों से डोडो को काटने से लेकर अफीम तक निकाल रहे है। इतना ही नहीं तोते नशे में गश खाकर खेत के आसपास ही गिर भी रहे है। ऐसे में किसानों ने डोडो को बचाने के लिए पूरे खेत पर नेट लगाने से लेकर अन्य इंतजाम किए है। लेकिन फिर भी जहां जगह मिल रही है वहां से तोते डोडो तक पहुंच रहे है। दिनभर में कई डोडों को यह साफ कर रहे है। मंदसौर में पक्षियों से अफीम काश्तकार परेशान हो रहे है। अफीम व उससे बने उत्पाद के लत के शिकार लोग ही हो रहे थे पर अब तो तोते व कबूतर को भी अफीम की लत पड़ती जा रही है। वे सीधे डोडो से निकली अफीम के शौकीन हो गए है। अफीम के शौकीन तोते डोडे से ही अफीम चट कर रहे है। पक्षियों के इस शोक से किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है। तोते व कबूतर के कारण डोडे टूट रहे है। इससे किसानों को अफीम में नुकसान हो रहा है। पहले मौसम के बाद अब पक्षी भी नुकसान पहुंचा रहे है। वहीं नीलगाय भी आफत बनी हुई है। ऐसे में किसान रतजगा कर अफीम पर निगरानी करने में लगे हुए है।

पौधों से डोडे तक तोड़ देते है पक्षी
तोतों व कबूतरों का फसल से डोडे से अफीम खाने से किसानों की नींद उड़ गई है। पक्षी न केवल अफीम खाते है वरन वे पौधों से डोडो तक को तोड़ देते है या फिर पूरे डोडो को ही खा जाते ह। तोतो को भगाने के लिए किसानों के जतन ज्यादा काम नहीं आ रहे ह। लिंबावास हो या पिरगुराडिया, बांसखेडी हो या फिर झार्डा, गोपालपूरा हर गांव में एक सा आलम है। किसान मदनलाल, लक्षमीनारायण ने बताया कि पिछले कुछ सालों से तोते अफीम की फसल में खासा नुकसान कर रहे ह। अनेक पक्षी अफीम की लत के शिकार हो गए है। वे अफीम खाकर खेत के आसपास ही बेसुध होकर गिर जाते है। नशा कम होने पर ये तोते उड़ जाते है। किसानों के मुताबिक कई पक्षी अफीम सीजन निकलने के बाद भी आसपास पेडो़ पर या खेतों में ही मंडराते रहते है। वे पेडो़ के नीचे तड़पते रहते है। अफीम के आदि तोतो व पक्षियों के जब अफीम नहीं मिलता है तो वह इसके लिए तड़पते है। अफीम से उनका नरवस सिस्टम प्रभाव पड़ता है।