दिल्ली की तपती गर्मी से लोगों को अभी राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में सोमवार को गर्मी का प्रकोप रहा और अधिकतम तापमान 40।9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को भी राहत की उम्मीद नहीं है और भीषण गर्मी के साथ गर्म लू चलने के आसार हैं। इसके साथ ही 43 डिग्री सेल्सियस तापमान मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक रहा। वहीं नजफगढ़ सबसे गर्म रहा, इसके बाद रिज और पीतमपुरा में 42।9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आईएमडी के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार और गुरुवार को राहत की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश न होने की वजह से दिल्ली एनसीआर में मार्च के महीने से ही लू के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है।