मैनपुरी भारत और वियतनाम के संबंधों और मजबूती देने के लिए एक संसदीय प्रतिनिधि मंडल वियतनाम भेजा गया है। इसमें मैनपुरी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव को भी शामिल किया गया है। दल के अन्य सांसदों के साथ मिलकर वे भारत और वियतनाम के आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने का काम करेंगे।केंद्र सरकार द्वारा 19 से 22 अप्रैल के लिए एक संसदीय दल वियतनाथ भेजा गया है। सोमवार शाम को दिल्ली से ये दल वियतनाम के लिए रवाना हो गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के नेतृत्व में भेजे गए प्रतिनिधि मंडल में चार लोकसभा और दो राज्यसभा सदस्यों को भी शामिल किया है। मूल रूप से जिले के निवासी और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव भी वियतनाम जाने वाले संसदीय दल का हिस्सा हैं। ये संसदीय दल वियतनाम में राष्ट्रपति के साथ सेक्रेटरी जनरल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम से मुलाकात कर अहम मुद्दों पर चर्चा करेगा। इसमें मुख्य रूप से भारत और वियतनाम और भारत के आर्थिक, सांस्कृतिक व अन्य ज्वलंत मुद्दों पर बेहतरी के लिए चर्चा होगी। सांसद हरनाथ सिंह ने बताया कि ये यात्रा भारत और वियतनाम के संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी।