नई दिल्ली । सोशल मीडिया क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मेटा ने एक भारतीय कंपनी साइबररूट रिस्क एडवाइजरी द्वारा संचालित 40 से अधिक खातों को बंद कर दिया है। यह कंपनी कथित रूप से हैकिंग-फॉर-हायर सेवाओं में शामिल है। मेटा की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसके साथ ही मेटा ने चीन से एक अज्ञात इकाई द्वारा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर चलाए जा रहे करीब 900 फर्जी खातों के नेटवर्क को भी हटा दिया है। कंपनी की नियुक्ति उद्योग के लिए निगरानी से संबंधित जोखिमों पर 15 दिसंबर को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि ये खाते म्यामां भारत ताइवान अमेरिका और चीन में सैन्यकर्मियों लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं सरकारी कर्मचारियों राजनीतिज्ञों और पत्रकारों सहित अन्य लोगों का ब्योरा (डेटा) जुटा रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है ‎कि हमने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर साइबररूट रिस्क एडवाइजरी प्राइवेट नामक एक भारतीय कंपनी द्वारा संचालित 40 से अधिक खातों के एक नेटवर्क को हटा दिया है। हमने अपने ऐप्स पर सीधे मालवेयर साझा करने के बजाय यह कदम उठाया है। इस समूह की गतिविधियां मुख्य रूप से सोशल इंजीनियरिंग और फिशिंग पर केंद्रित थीं। इसके जरिये यह लोगों को बरगलाने का काम कर रहा था। इससे कई बार लोग इंटरनेट में विभिन्न ऑनलाइन खातों पर अपनी जानकारी साझा कर देते हैं।