दिल्ली से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है हर कोई इस वारदात को सुनने के बाद चौंक गया है। दरअसल एक शख्स ने कुत्ते के भौंकने से नाराज होकर उसकी चाकू से कई वार कर हत्या कर दी है। यह घटना दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके की है। इस मामले में एक शख्स ने आवारा कुत्ते की चाकू मारकर हत्या कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुत्ता अक्सर भौंकता रहता था। जिससे नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया है पुलिस ने जानवरों पर क्रूरता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।कल्याणपुर इलाके में शख्स लगातार कुत्ते के भौंकने से चिड़ जाता था। इसी कारण उसने कुत्ते को मौत के घाट उतारने का फैसला लिया। शख्स ने कुत्ते पर चाकू से हमला कर दिया और उसे बुरी तरीके से घायल कर दिया इसके बाद कुत्ते की मौत हो गई। पुलिस की जानकारी दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।