दिल्ली में लू चलने की संभावना बनी हुई है। हालांकि मंगलवार से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 14 अप्रैल तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। जिसकी वजह से तेज धूप औ लू से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि 15 अप्रैल से एक बार फिर मौसम साफ रहेगा और गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को भीषण लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.9 और अधिकतम तापमान सामान्य से 8 ज्यादा 42।4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हीट वेव चलने का अनुमान है। नोएडा में अधिकतम तापमान 44.1 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां भी आसमान साफ रहेगा। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 25डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम साफ रहेगा।