नई दिल्ली | जाफराबाद इलाके में जींस कारोबारी इसरार पर दिल्ली आने के बाद इतना कर्जा हो गया था कि उसने पिछले दो साल में यमुना बाजार स्थित अपने तीन प्लॉट बेच दिए थे। बावजूद इसके वह कर्जा नहीं चुका पा रहा था। इसरार के दोस्त ने बताया कि उस पर करीब साढ़े पांच करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्जा हो गया था। कर्जा चुकाने के लिए उसने अपने तीन घर बेच दिए थे। लोग अपना पैसा लेने के लिए उसे परेशान कर रहे थे। इसी वजह से परेशान होकर उसने अपने घर से निकलना कम कर दिया था। वह डिप्रेशन में था, उसने शुक्रवार दोपहर पत्नी, बेटियों की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।