नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में 19 अप्रैल इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। बुधवार को हल्की बूंदाबांदी और तेज आंधी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।मंगलवार से पहले 11 अप्रैल के दिन भी अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन उस दिन राजधानी के 12 में से सात मौसम केंद्र ऐसे थे, जहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार के दिन दिल्ली के आठ मौसम केंद्र ऐसे रहे, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रहा।इस हिसाब से यह साल का सबसे गर्म दिन रहा। सफदरजंग में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। आर्द्रता का स्तर 69 से 14 फीसदी तक रहा।