राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में मौसम में बदलाव दिखने लगा है। मंगलवार को लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली भी है।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में आगामी कुछ दिनों में बारिश हो सकती है। दिल्ली में बुधवार से शनिवार तक बारिश हो सकती है। इसके अलाव कुछ दिन दक्षिण-पूर्वी यूपी, दक्षिण-पश्चिमी बिहार और झारखंड में लू चल सकती है। बुधवार को चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में बारिश हो सकती है।आईएमडी ने गुरुवार से शनिवार तक चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में और यूपी के कुछ हिस्सों में बहुत तेज बारिश हो सकती है। बारिश होती है तो इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। लोग कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान हैं।