बीते कुछ दिनों से गर्मी से हाल बेहाल है। आज सुबह मानसून की दस्तक के साथ लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को दिल्ली-NCR, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश के साथ मानसून ने दस्तक दी।मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार और शनिवार के दिन भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

राजधानी के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। जबकि, दिल्ली के नजफगढ़ और जफरपुर जैसे इलाकों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।