नई दिल्ली |  राजधानी दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार शाम को दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा हुई थी। इसके बाद सोमवार दोपहर को भी कुछ लोगों ने फिर से पथराव कर दिया। इसमें दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के एक इंस्पेक्टर के पैर में चोट लगी है। दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्यमंत्री सतेंद्र जैन ने भी केंद्र व भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं।
स्वास्थ्यमंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में क़ानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। दिल्ली पुलिस भाजपा के अधीन है। भाजपा पुलिस को ठीक से नियंत्रण करे और क़ानून-व्यवस्था लागू कर दंगों को रोके। दंगे कराने वाले भाजपा खुद हैं। मैं जनता को शांति बनाए रखने की अपील करूंगा।
वहीं एक अन्य मामले में आप पार्टी ने कहा कि आप देश की राजनीति को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है, इसके लिए भाजपा के हाथों हमें चाहे किसी भी तरह की प्रताड़ना का सामना करना पड़े, चाहे उनके गाली-गलौज का सामना करना पड़े पर हम स्कूल व अस्पताल बनवाते रहेंगे और वंचितों के उत्थान के लिए लड़ते रहेंगे।