फिल्म गली ब्वॉय में अपने शानदार रैप से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर एमसी तोड़ फोड़  उर्फी धर्मेश परमार का निधन को गया है। उन्होंने महज 24 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। एमसी तोड़ फोड़ अपने शानदार और अलग तरह के रैप के लिए जाने जाते थे। उन्होंने फिल्म गली ब्वॉय में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ काम किया था।

एमसी तोड़ फोड़ की मौत किस कारण हुई है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। एमसी तोड़ फोड़ ने फिल्म गली ब्वॉय के 'इंडिया 91' गाने में रैप किया है। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उनके अचानक निधन से हर कोई हैरान है। एमसी तोड़ फोड़ के फैंस और करीबी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजिल दे रहे हैं। अभिनेता रणवीर सिंह ने भी रैपर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है और उनके निधन को शोक व्यक्त किया है।

रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर एमसी तोड़ फोड़ की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने रैपर लुक में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने एमसी तोड़ फोड़ को टैग किया है और उनकी तस्वीर के साथ दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया है।