नई दिल्ली : बाहरी उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना इलाके में चार वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना सोमवार की है। उधर, बच्ची की हालत ठीक नहीं बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने आरोपी अनिल पाठक को सोमवार देर रात को गिरफ्तार किया। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी अनिल पाठक की स्थानीय लोगों ने पकड़कर पिटाई भी की है। इस कारण उसको काफी चोटें आई हैं।

बता दें कि बीती 21 दिसंबर की शाम 5 वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी समय वह अचानक गायब हो गई। घर वालों ने इधर-उधर देखा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परेशान परिजनों ने आसपास खोजबीन की, फिर भी उसका पता नहीं चला। थक हारकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
22 दिसंबर को मासूम पास के एक पार्क में बेसुध पड़ी मिली थी। जानकारी मिली तो परिजन उसे लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जांच के बाद पता चला कि उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बात करके जानकारी ली।