रूस और यूक्रेन में जारी जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब घरेलू स्तर पर दिखने लगा है। पेट्रोल और डीजल के बाद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मंगलवार को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में मंगलवार से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। 6 अक्टूबर 2021 के बाद यह पहली बढ़ोतरी है। आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में तेल कंपनियों ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में105 रुपये की बढ़ोतरी की थी।

तेल कंपनियों ने 137 दिनों बाद आज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। 4 नवंबर के बाद तेल के भाव में यह पहली बढ़ोतरी है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद कीमतें तब से स्थिर हैं। नवंबर की शुरुआत में अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतें 81-82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थीं, जो अब 114 डॉलर प्रति बैरल हैं। नवंबर में पिछली बढ़ोतरी के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने 5 महीने बाद बिना सब्सिडी वाला 14।2 किग्रा गैस सिलेंडर के भाव में इजाफा किया है। कीमत में इजाफा के बाद नई दिल्ली में 14।2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की नई दर 949।5 रुपए हो गई। इससे पहले यह 899।50 रुपये थी। तेल कंपनियों ने मंगलवार को 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8।5 रुपये की कटौती की है। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 8।5 रुपये घटकर 2,003।50 रुपये हो गई। इससे पहले इसकी कीमत 2,012 रुपये थी।