भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना इलाके में जबलपुर से बीएड की पढ़ाई करने भोपाल आई तलाकशुदा महिला के साथ टीचर द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता आरोपी टीचर के मकान में किराए से रहती थी। दुष्कर्म की यह घटना करीब 2 साल पुरानी है विनीता ने इसकी शिकायत अब कमला नगर पुलिस से की है। पुलिस के अनुसार 39 साल की महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह जबलपुर की रहने वाली है। और पूर्व में उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते उसका अपने पति से तलाक हो गया था। जून 2019 में वह बीएड करने जबलपुर से भोपाल आई थी। आरोपी योगेंद्र प्यासी को वो पहले से जानती थी। योगेंद्र टीचर है, और शहडोल का रहने वाला है। पहचान होने के कारण महिला भोपाल में योगेंद्र के मकान में ही रहने लगी। पास में रहने के कारण उनके बीच नजदीकियां हो गईं। पीड़िता का आरोप है, कि योगेंद्र ने उससे शादी करने का झांसा देकर अक्टूबर 2019 से नवम्बर 2020 तक लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। बीएड की पढ़ाई करने के बाद वह वापस जबलपुर चली गई थी। दो साल तक उनके बीच बातचीत होती रही। बीते दिनों जब महिला ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तब आरोपी ने उसके साथ शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद उसने कमला नगर थाना पहुंच शिकायत कर दी। आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर उसी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।