दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी रोकने के लिए ऑपरेशन मासूम चलाया है। जिसके तहत पुलिस ने बाल अश्लील सामग्री से संबंधित उल्लंघन के मामलों की जानकारी जुटाई और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में सौ से ज्यादा मामले दर्ज किए गए।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने पूरी दिल्ली में छापेमारी के बाद चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े 105 केस दर्ज किए गए और 36 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।