देश का राजधानी दिल्ली में मौसम करवट ले रहा है। ठंड अब पूरी तरह अलविदा कहने के मूड में है। वहीं, इन दिनों मौसम भी काफी खुशनुमा बना हुआ है। ऐसे में अधिकतम तापमान सामान्य के आस-पास दर्ज किया जा रहा है। जहां पर बीते शनिवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य के करीब 27।2 डिग्री सेल्सियस रहा। गौरतलब है कि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है इस वजह से ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। बीते दिनभर मध्यम रफ्तार से हवा चली व धूप भी खिली रही। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बीते शनिवार और रविवार को दिल्ली में तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

न्यूनतम तामपान सामान्य से 2 कम 13।5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, हवा में नमी का लेवल 38 से 89 फीसदी तक रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। ऐसे में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिलेगी व अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं, बीते दिन तापमान की बात करें तो दिल्ली-NCR का अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो वहीं, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग  ने बीते मंगलवार को कहा कि आगामी मार्च से मई की अवधि के दौरान पश्चिमी और इससे लगे उत्तरी भागों और पूर्वोत्तर के हिस्सों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की ”बहुत ज्यादा संभावना” है। उधऱ, विभाग का कहना है कि इस अवधि के दौरान हिंद-गंगा क्षेत्र के मैदानी इलाकों में लू का कहर सामान्य से कम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के प्रमुख हिस्सों, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने के आसार है। साथ ही इस अवधि के दौरान देश के सुदूर पूर्वोत्तर इलाकों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है।