पूरे देश में ठंड  अब धीरे-धीरे खत्म  होने की कगार पर है  | इस बीच उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम  बदलने के आसार हैं  |उत्तर भारत में इस बार पड़ी लंबी और कड़ाके की सर्दी से अब लोगों को राहत मिल गई है  | मैदानी इलाकों में अब तापमान बढ़ने लगा है  | न्‍यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही उत्तर भारत के मैदानी राज्‍यों में दोपहर के वक्‍त गर्मी का अहसास होने लगा है  | इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान  जताया है  | मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने से कई राज्‍यों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है  | मौसम विभाग  ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्‍मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर के कुछ हिस्सों में आज बारिश हो सकती है  |

दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में दो दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना है  | दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है  | जबकि, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा  | वहीं, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है  |