दिल्ली में शुक्रवार को गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ ही अधिकतम तापमान के सामान्य से तीन डिग्री कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में 20 मिमी बारिश हुई थी।मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 93 % दर्ज किया गया। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, ''अगले तीन दिन में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।मौसम विज्ञान विभाग ने पहले कहा था कि 'मानसून ट्रफ'  के ''धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ना जारी'' रहने की संभावना है और इस कारण बुधवार से उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली के अनुसार, शहर में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता 'अच्छी' श्रेणी में रही। सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 रहा।