नई दिल्ली । संसद की स्थाई समिति ने सुझाव दिया है कि जरूरत पड़ने पर निर्भया फंड से सीसीटीवी कैमरे नेशनल हाईवे पर लगाए जा सकते हैं। निर्भया फंड का उपयोग सीसीटीवी कैमरे में लगाने की हरी झंडी स्थाई समिति ने दिखा दी है। इसका मतलब है कि अब निर्भया फंड से जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 
 देश में बड़ी संख्या में नेशनल हाईवे बन रहे हैं। हजारों की संख्या में टोल बैरियर के माध्यम से नेशनल हाईवे में टोल टैक्स की वसूली की जा रही है। नेशनल हाईवे पर निजी ठेकेदार सड़क निर्माण और प्रोजेक्ट में काफी बड़ी राशि खर्च कर रहे हैं। सरकार भी इसमें आर्थिक सहायता दे रही है। वाहन चालकों से निरंतर टोल टैक्स वसूला किया जा रहा है। इसके बाद भी निर्भया फंड जैसे महिला सुरक्षा से जुड़े फंड का उपयोग राष्ट्रीय राजमार्ग में होगा। 
 संसद की स्थाई समिति में जो प्रस्ताव रखा गया था। उसके अनुसार सीसीटीवी कैमरा लगने से यातायात व्यवस्था दुरुस्त होगी। दुर्घटनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। दुर्घटनाओं का डेटाबेस तैयार करने में मदद मिलेगी। सीसीटीवी कैमरा होने से हाईवे पर चोरी लूट की वारदातों मैं रोक लगाने पर मदद मिलेगी।