सुशांत सिंह राजपूत के निधन के लगभग दो साल बाद, CBI ने एक RTI एप्लिकेशन को इस केस की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। इंवेस्टीगेशन एजेंसी अभी भी एक्टर के निधन की जांच कर रही है। सुशांत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित घर पर मृत पाए गए थे। उनकी उम्र महज 34 साल थी।सीबीआई को राइट टू इंफॉर्मेशन एक्ट के तहत सुशांत केस में जानकारी के लिए एक एप्लिकेशन आई थी। सीबीआई ने किसी भी जानकारी का खुलासा करने से इनकार कर दिया और एप्लीकेंट को जवाब दिया, "सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच की जा रही है, प्रोग्रेस के बारे में जानकारी जांच की प्रक्रिया को बाधित कर सकती है। मांगी गई जानकारी प्रदान नहीं की जा सकती है।"