दिल्ली के सांसद व विधायकों के प्रतिनिधिमंडल से मुर्मू ने समर्थन मांगते हुए यह भी कहा कि दिल्ली देश का दिल है और यह हम सब के लिए बड़े गर्व की बात है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि दिल्ली भाजपा द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में पूर्ण समर्थन करती है।एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाकर राजग ने अपनी नीति स्पष्ट कर दी है। आदिवासी महिला के रूप में कभी नहीं सोचा था कि इस पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा। आजीवन महिला, गरीब, आदिवासियों के लिए काम किया है। जिंदगी में जो भी चुनौती आई है, उसे स्वीकार किया है और हमेशा अच्छा बनने का प्रयास किया है। देश के लिए हमेशा काम करने के लिए तैयार थी, हूं और रहूंगी। यह बातें राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ एक शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कहीं।