नई दिल्ली : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज शनिवार को बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुई। सुबह 6 बजे बॉर्डर से यात्रा शुरू हुई राहुल गांधी एक घंटा 40 मिनट में साढ़े आठ किलोमीटर चले। इसके बाद न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में विश्राम के लिए रुके। दोपहर 1.30 बजे के बाद यात्रा निजामुद्दीन, आईटीओ चौक, राजघाट होती हुई शाम 4.30 बजे लाल किला पहुंचेगी। 

तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल हो रहे हैं। हजारों यात्रा पास जारी किए गए हैं। यात्रा के कारण कई जगहों पर जाम लगने की आशंका है। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है।