देश में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर दिल्ली के करियप्पा परेड मैदान में विशेष परेड का आयोजन होता है। हालांकि, इस बार सेना दिवस परेड को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बाहर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। सेना दिवस परेड अगले साल दक्षिणी कमान क्षेत्र में आयोजित होगी।दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से महत्वपूर्ण आयोजनों और उत्सवों को स्थानांतरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहल की थी। जिसे देखते हुए भारतीय सेना ने अगले साल अपनी वार्षिक सेना दिवस परेड को दक्षिणी कमान क्षेत्र में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।भारतीय सेना ने हर साल 15 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली वार्षिक सेना दिवस परेड को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाहर स्थानांतरित करने का फैसला किया है। 2023 की सेना दिवस परेड दक्षिणी कमान क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। भारतीय सेना की दक्षिणी कमान का मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में है। माना जा रहा है कि 2023 में यहां परेड का आयोजन किया जा सकता है।