नई दिल्ली | भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को लू चलने की संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिल्ली की वायु गुणवत्ता गुरुवार सुबह मध्यम श्रेणी में रही।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 7 बजे प्रति घंटा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 237 दर्ज किया गया। बुधवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 248 था।