90 के दशक की मशहूर सिंगर अलका याग्निक किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अलका ने कई हिट गाने गाए हैं और आज भी वह अपनी आवाज के दम पर लोगों के दिलों में राज करती हैं। आज यानी 20 मार्च को अलका याग्निक अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आ है। अलका का जन्म 20 मार्च 1966 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने छोटी उम्र में ही सिंगिंग की दुनिया में कदम रख दिया था, जिस वजह से ही वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।

अलका याग्निक बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिस वजह से वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। उनकी कुल संपत्ति 9 मिलियन डॉलर की है। इसे भारतीय करेंसी में देखा जाए तो ये 68 करोड़ के आसपास होती है। उन्होंने ये सब अपनी कड़ी मेहनत और लगन से कमाया है।