नई दिल्ली । एम्स ने अपने महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एक मोबाइल एप तैयार किया है। जिसे एम्पावरमेंट एप नाम दिया गया है। यह मोबाइल एप महिला कर्मचारियों की सुरक्षा में मददगार होगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन एम्स ने इसे जारी किया, जिसे महिला कर्मचारी अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकती हैं। यह एप महिला कर्मचारियों को सुरक्षित व सशक्त बनाएगा।

एम्स प्रशासन के अनुसार इस एप में एक पैनिक बटन दिया गया है। महिला कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस करने, कोई आपत्तिजनक घटना या किसी मुश्किल में होने पर एप का पैनिक बटन दबा सकती है। इस एप से एम्स के सुरक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को जोड़ा गया है। इसलिए पैनिक बटन दबाने पर इसकी सूचना क्विक रिस्पांस टीम को मिल जाएगी। इसलिए सुरक्षा कर्मचारी कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंचकर महिला कर्मचारी की मदद कर सकेंगे।