नई दिल्ली। दिल्ली के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में ऐतिहासिक जीत करने के साथ 117 में से 92 सीटें हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी बुधवार को राज्य में सरकार बनाने जा रही है। भगवंत मान बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्रिमंडल के सहयोगियों की उपस्थिति में पंजाब के सीएम पद की शपथ लेंगे। दरअसलभगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक स्थान खटकर कलां में होने जा रहा है।

वहीं, पंजाब विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद इसका असर हरियाणा में जोरदार तरीके से दिखाई दे रहा है। आलम यह है कि पिछले दो दिनों के दौरान कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस और भाजपा से जुड़े कई नेताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। इनमें कांग्रेस के अलावा भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं के नेता भी शामिल हैं। मंगवलार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक राजकुमार सहित कई भाजपा, कांग्रेस और बसपा नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। ऐसा लग रहा है जैसे हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी में आम आदमी पार्टी अभी से जुट गई है। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा में सत्तादल के विधायक देवेंद्र गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री काम नहीं करेंगे तो अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी हरियाणा में आने के लिए तैयार है। दो दिन पहले हिमाचल की विधानसभा के अंदर सत्ताधारी विधायक ने बयान दिया गया कि हिमाचल में झाड़ू चलने वाली है।