नई दिल्ली । सरकार ने बुधवार को संसद में जानकारी दी है। इस जानकारी के अनुसार 1472 पर आईएएस के भारतीय पुलिस सेवा के 864 पद आईएफएस के 1057 पद रिक्त हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में 9.8 लाख पद खाली पड़े हुए हैं। देश की प्रमुख जांच एजेंसी सीबीआई में भी 1673 पद खाली हैं। 
 केंद्र सरकार की लिखित सूचना में 30 नवंबर 2022 तक की स्थिति बताई गई है। केंद्र सरकार के 78 मंत्रालयों और विभागों में स्वीकृत 40 लाख पदों में से 9.8 लाख पद खाली पड़े हुए हैं। 
 सरकार ने संसद में जो जानकारी दी है उसके अनुसार सबसे ज्यादा अधिक पद रेलगृह रक्षा और डाक विभाग के खाली पड़े हुए हैं। रेलवे के 2.94 लाख पद खाली हैं। रक्षा मंत्रालय में सिविल गैर सैनिक के 2.65 लाख पद खाली पड़े हुए हैं। गृह मंत्रालय के 1.44 लाख पद और डाक विभाग में 90 हजार पद खाली पड़े हैं। 
 जिन विभागों मे सबसे ज्यादा पद खाली पड़े हैं। वहां की सारी व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो रही है। उन विभागों में रक्षा मंत्रालय डाक तार विभाग राजस्व विभाग साइंस एवं टेक्नोलॉजी खनन विभागपृथ्वी विज्ञान वाणिज्य श्रम पर्यावरण एवं वन कृषि सूचना प्रसारण विभाग में सबसे ज्यादा पद रिक्त होने के कारण इन विभागों की कार्य क्षमता भी प्रभावित हुई है। उपरोक्त सभी विभागों में 40 फ़ीसदी से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं। 
 कार्मिक विभाग के मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने संसद में जानकारी दी कि 1.47 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उसकी विभागवार जानकारी कार्मिक मंत्रालय के पास उपलब्ध नहीं है। रिक्त पदों को आगे कैसे भरा जाएगा इस संबंध में भी सरकार ने कोई जानकारी नहीं दी।