भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में  कदंब, नीला गुलमोहर और जंगल जलेबी के पौधे लगाए। भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा  साथ थे। व्हीलचेयर पर आए 86 वर्षीय निरंजन पाल ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निरंजन पाल को जन्म-दिवस की शुभकामनाएँ दी और उनके स्वस्थ जीवन और शतायु होने की कामना की।

पौध-रोपण में निरंजन पाल के पुत्र देवाशीष पाल, पुत्र वधू डॉ. मल्लिका पाल, पौत्र अरिंदम पाल सहित  अर्णव दुबे और कनिष्क सिंह पुष्प शामिल हुए।